24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अखिलेश ने महू जाकर बाबा साहेब को किया याद, लाडली बहना के लिए 6 हजार रुपये का किया वादा

इंदौर, 14 अप्रैल | संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को इंदौर के करीब स्थित अंबेडकर नगर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लाडली बहना को छह हजार रुपये माह देने का वादा किया। पूर्व मुख्यमंत्री यादव से एक संवाददाता ने लाडली बहना योजना को लेकर सवाल पूछा कि क्या मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना अच्छी है? तो यादव का जवाब था कि इस योजना में महिलाओं को छह हजार रुपये महीने मिलना चाहिए, समाजवादी सरकार बनेगी तो लाडली बहना को छह हजार रुपये की राशि देंगे।

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की है, जिसमें हर माह पात्र महिलाओं को एक हजार रुपये की राशि दिए जाने का प्रावधान है, इस तरह साल में 12 हजार रुपये महिलाओं को मिलेंगे।

अंबेडकरनगर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ जयंत चौधरी और चंद्रशेखर आजाद भी थे, जिन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

अन्य ख़बरें

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

एवरेस्ट और बांधानी हींग पर एफएसएसएआई का बैन, गरम मसाला और चिकन मसाला में भी मिली गड़बड़ी

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की, बताया- उज्बेक के समृद्ध इतिहास का सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading