33.7 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहॉलीवुड

टाइगर बनाम पठान को ग्लोबल बनाने की तैयारी में वाईआरएफ, खलनायक के रूप में नजर आएंगे जेसन मोमोआ

पठान की सफलता के बाद आदित्य चोपड़ा ने स्पाई यूनिवर्स को ग्लोबल बनाने की तैयारियों में हैं। पिछले दिनों की गई उनकी घोषणा कि आने वाले समय में दर्शकों को इस बैनर की वॉर-2 के बाद टाइगर वर्सेज पठान देखने को मिलेगी जिसका निर्देशन वॉर और पठान का निर्देशन करने वाले सिद्धार्थ आनन्द करेंगे। वर्ष 2025 में प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस अभी से उत्साहित और आशान्वित नजर आ रहा है। पठान में सलमान खान के कैमियो को लेकर दर्शकों ने जो उत्साह दिखाया उसी के बाद निर्माताओं ने टाइगर बनाम पठान को एक साथ परदे पर लाने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा की पूरी प्रोडक्शन टीम अब टाइगर वर्सेज पठान को ऐतिहासकि ब्लॉकबस्टर बनाने की तैयारी में है। इन्हीं चर्चाओं के बीच सिने गलियारों में बहती हवाओं ने दावा किया है कि टाइगर बनाम पठान को ग्लोबल फिल्म बनाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है इस फिल्म में हॉलीवुड फिल्म एचमैन में एचमैन के रूप में नजर आए अभिनेता जेसन मोमोआ को बतौर खलनायक हिन्दी सिनेमा में पेश किया जाएगा। फिल्म में वह सलमान और शाहरुख से दो-दो करते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही हवाओं का यह भी कहना है कि टाइगर बनाम पठान की कहानी मार्वल स्टूङ्क्षडयो की फिल्म कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर की तरह होगी। जिसमेें दो जिगरी दोस्त आयरन मैन और कैप्टन अमेरिका आमने-सामने थे, उसी तरह टाइगर और पठान भी आमने-सामने होंगे।इसी बीच सोशल मीडिया पर जेसन मोमोआ से जुड़े कुछ ट्वीट्स भी वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक ट्वीट में लिखा गया है, यशराज प्रोडक्शन और सिद्धार्थ आनंद के बीच शुरुआती चर्चा में किसी बड़े हॉलीवुड स्टार को टाइगर वर्सेज पठान में विलेन बनाने की तैयारी है। सलमान खान और शाहरुख खान की इस फिल्म में अभी फिलहाल एचमैन जेसन मोमोआ को कास्ट करने की तैयारी है।रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लिए सलमान खान और शाहरुख खान को बराबर फीस दी जाएगी। अगर जेसन मोमोआ इस फिल्म से जुड़ते हैं तो यह टाइगर वर्सेज पठान को ग्लोबल फिल्म बना देगी। टाइगर वर्सेज पठान कथित तौर पर बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी।

अन्य ख़बरें

जिंदगी तय शेड्यूल की तरह नहीं चलती, इसलिए खुद को दोष न दें : ईशा कोप्पिकर

Newsdesk

प्यार, त्याग और परिवार की अहमियत याद दिलाने वाली फिल्म है ‘तेरा मेरा नाता’ : दीपिका चिखलिया

Newsdesk

श्रीदेवी की सादगी के कायल आदिल हुसैन, बोले- ‘इतनी बड़ी स्टार होकर भी हर सीन पर सुझाव लेती थीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading