27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

उत्तराखंड में कोरोना फिर होने लगा बेकाबू, एक की मौत

देहरादून, 16 अप्रैल | कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करते हुए 94 पॉजिटिव केस मिलने की बात कही है। वहीं एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण से गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुई है। इसके चलते राज्य में एक बार फिर कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतने की विशेष जरूरत महसूस होने लगी है। आज 79 रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। लेकिन चिंता वाली बात यह है कि 94 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जनपद वार यदि बात की जाए तो अल्मोड़ा में 2, बागेश्वर में 3, देहरादून में 48, हरिद्वार में 4, नैनीताल में 29, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 2, टिहरी गढ़वाल में 3, उधम सिंह नगर में 1 और उत्तरकाशी में 1 कोरोना संक्रमण पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इस तरह 94 पॉजिटिव केस आने के साथ राज्य में इस वर्ष इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1098 हो गया है। जबकि अब तक 292 कुल पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।

अन्य ख़बरें

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

Newsdesk

दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

Leave a Comment