23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

विकास दुबे प्रकरण की तीन बातों पर रहस्य की परत : उमा भारती

भोपाल, 10 जुलाई | उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या करने का आरोपी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से कानपुर ले जाते समय कार पलटने के बाद भागने की कोशिश में मारा गया है। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने विकास दुबे प्रकरण पर तीन बातों पर रहस्य की परत होने की बात कही है। उमा भारती ने ट्वीट कर कहा है कि देवेंद्र मिश्र जैसे ईमानदार डीएसपी एवं उनके साथ आठ पुलिस अधिकारी एवं सिपाहियों की निर्मम हत्या करने वाले राक्षस विकास दुबे को मार गिराने के लिए उप्र पुलिस को बधाई। उप्र पुलिस की जय हो। अभी भी उसने भाग निकलने की चेष्टा की किंतु वह मार गिराया गया।

उमा भारती ने विकास के उज्जैन तक पहुंचने को लेकर सवालिया अंदाज में लिखा है। अब तीन बातें रहस्य की परत में हैं। वह उज्जैन तक कैसे पहुंचा?। वह महाकाल परिसर में कितनी देर रहा?। उसका चेहरा टीवी पर इतना दिखा कि उसे कोई भी पहचान लेता तो उसको पहचाने जाने में इतना समय कैसे लगा?

विकास के मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से बात करने की बात कहते हुए उमा भारती ने लिखा है, मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से इस विषय पर बात अवश्य करूंगी किंतु यह सच्चाई तो सामने आ गई कि भगवान महाकाल ने देवेंद्र मिश्र जैसे ईमानदार पुलिस अधिकारी के हत्यारे का संहार कर दिया।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment