29.8 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बंगाल के भांगर में जलता मिला सरकारी दस्तावेज, सीबीआई को घोटाले से जुड़े होने का शक

कोलकाता, 18 अप्रैल | सीबीआई अधिकारियों को मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में किसी घोटाले से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने की सूचना मिलने के बाद अचानक वहां जाना पड़ा। वहां पहुंचने पर, सीबीआई अधिकारियों ने भांगर के अंडुल-गरिया इलाके में खुली जगह में दस्तावेजों को जलते हुए पाया। सीबीआई अधिकारियों के साथ केंद्रीय सशस्त्र बलों ने तुरंत क्षेत्र को घेर लिया और सीबीआई अधिकारियों ने आग बुझाकर दस्तावेजों को पुनप्र्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की।

स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर सीबीआई को पता चला कि सोमवार देर रात दस्तावेजों को लाकर खुले में फेंक दिया गया था। स्थानीय लोगों को उस समय कोई शक नहीं हुआ। हालांकि, मंगलवार की दोपहर उन्होंने देखा कि दस्तावेजों में आग लगी हुई थी।

सूत्रों ने कहा कि सीबीआई के अधिकारियों को यकीन है कि कागजात कुछ सरकारी दस्तावेज थे, दस्तावेजों की सामग्री का पता लगाया जाना है। केंद्रीय एजेंसी को इस बात का पूरा संदेह है कि ये दस्तावेज राज्य के किसी घोटाले से संबंधित थे, जिसकी जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं।

वर्तमान में, जिन बड़े वित्तीय घोटालों की सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं, उनमें राज्य द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितता, पशु तस्करी और कोयला तस्करी शामिल हैं। इस बीच, सीबीआई के अधिकारियों ने मामले में पूछताछ के लिए उस खाली जमीन के मालिक राकेश रॉय चौधरी को तलब किया है, जहां दस्तावेज जलाए जा रहे थे।

निकटवर्ती कैनिंग (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के विधायक सौकत मोल्ला ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सीबीआई के अधिकारियों ने घटनाक्रमों का सीधा प्रभार ले लिया है। उन्होंने कहा, अगर वे हमारी ओर से किसी तरह का सहयोग चाहते हैं, तो हम करेंगे। उचित जांच से निश्चित रूप से पता चलेगा कि इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

अन्य ख़बरें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

Newsdesk

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

Newsdesk

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading