31.7 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : ओमती थाना अंतर्गत तीन पत्ती चौक में रात में 10:00 बजे एक कार में अचानक से आग लग गई

ओमती थाना अंतर्गत तीन पत्ती चौक में, रात में 10:00 बजे करीब उस समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब यहां एक कार में अचानक से आग लग गई,आग लगती देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। तत्काल ही कार सवारों को बाहर निकाला गया और फिर स्थानीयजनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। , हाजी बशीर ने बताया कि आग लगने का कारण बैटरी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि गर्मी के शुरू होते ही अब वाहनों में भी आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। लगातार बढ़ रही गर्मी एक ओर जहां मानव पर भारी पड़ रही है वही मशीन के लिए भी यह घातक साबित होने वाली है। फिलहाल गर्मी की शुरुआत है और इस तरह की खबरें अंत तक सुनाई देती रहेंगी। शुक्र है इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं आई है। वही समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से कार को कुछ क्षति पहुंची है।

अन्य ख़बरें

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

Newsdesk

सोलापुर में भीषण सड़क हादसा, कुएं में पिकअप वैन गिरने से आठ की मौत, सीएम फडणवीस ने जताया दुख

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2026 का आज  पुलिस अधीक्षक जबलपुर के मुख्यातिथ्य में हुआ समापन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading