22.8 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : अधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाले आदतन अपराधी अन्नू कनौजिया के मकान पर निगम का बुलडोजर चला

जबलपुर में माफिया दमन कार्रवाई लगातार जारी है एक ओर जहां गढ़ा क्षेत्र में 50 लाख कीमत की जमींन हिस्ट्रीशीटर से मुक्त करायी गयी तो वही अधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाले और लव जिहाद की पीड़िता को धमकाने के मामले में जेल में बंद आदतन अपराधी अन्नू कनौजिया के मकान पर नगर निगम का बुलडोजर चला। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार उक्त मकान अवैध रूप से बनाया गया था और यह आदतन अपराधी अन्नू कनौजिया की काली कमाई से बनाया गया है, वही शासकीय भूमि को अपराधी से कब्जा मुक्त करने की इस कार्रवाई का विरोध उसके परिवार के लोगों ने भी किया और बकायदा आदतन अपराधी के यहां हो रही कार्रवाई का विरोध करने कांग्रेस नेत्री भी पहुंच गई जिन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा किसी भी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया और अचानक से यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि करीब 18 मामलों में आरोपी अन्नू कनौजिया का मुख्य काम अवैध शराब और जुआ सट्टा खिलाना था, वह बलात्कार का आरोपी है, वही लव जिहाद की पीड़िता को आरोपी के पक्ष में गवाही देने के मामले में भी आरोपी बनाया गया है जो वर्तमान में अपने छोटे भाई के साथ सलाखों के पीछे है।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading