22.8 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : गौर चौकी क्षेत्र में बाइक सवार पति पत्नी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी

जबलपुर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के चलते सडकें खून से लाल हो रही हैं, ऐसा ही हादसा बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गौर चौकी क्षेत्र में देखा गया जब बाइक सवार पति पत्नी को देर शाम एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में पति और पत्नी दोनों बुरी तरह घायल हो गए वही पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज किया जा रहा है।गौर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी अन्तर्गत राजा बाबू पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। गौर पुलिस ने बताया कि कांचघर निवासी उमेश चौधरी अपनी पत्नी बबीता चौधरी के साथ बाइक में बरेला से वापस अपने घर लौट रहा था की तभी राजा बाबू पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है। वहीं गौर पुलिस ने मामला दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading