June 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

रामलला के ‘जलाभिषेक’ के लिए दुनिया की 155 नदियों का जल अयोध्या लाया गया

अयोध्या (उप्र), 21 अप्रैल | उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और चीन समेत विभिन्न देशों की 155 नदियों का जल अयोध्या पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को इन नदियों के जल से रामलला का जलाभिषेक करेंगे। जल जमा करने वाले दिल्ली बीजेपी नेता और पूर्व विधायक विजय जॉली ने कहा कि तंजानिया, नाइजीरिया, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नेपाल, भूटान, मालदीव और बांग्लादेश जैसे देशों से भी जल लाया गया है।

उन्होंने कहा कि अंटार्कटिका से भी जल लाया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को यहां मनीराम दास छावनी सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में टीम से जल कलश प्राप्त करने के बाद उसकी पूजा करेंगे।

दुनिया भर के देशों से लाए गए जल पर उन देशों के झंडे, उनके नाम और नदियों के नाम वाले स्टीकर लगे होंगे।

कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत भी शिरकत करेंगे।

पाकिस्तान का जल पहले पाकिस्तान के हिंदुओं ने दुबई भेजा और फिर दुबई से इसे दिल्ली लाया गया। फिल जॉली इसे अयोध्या लाए।

पाकिस्तान के अलावा सूरीनाम, यूक्रेन, रूस, कजाकिस्तान, कनाडा और तिब्बत सहित कई अन्य देशों की नदियों से भी जल लाया गया है।

अन्य ख़बरें

धीरज सेठ : भारतीय सेना के नए प्रमुख, हर कदम पर साबित की अपनी काबिलियत

Newsdesk

देश में पुरुष-महिला लिंगानुपात बढ़कर 929 हुआ ,मुंबई में 57 साल में जून की सबसे गर्म रात दर्ज,वकील को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading