जबलपुर : जबलपुर 38 दिनो से हड़ताल पर टाउन हॉल में अपनी मांगों को लेकर बैठी आशा उषा सहयोगियों को धरना स्थल पर पुलिस के द्वारा कैद कर दिया गया जहाँ सीएम शिवराज सिंह चौहान के आगमन की सूचना पर आशा उषा कार्यकर्ता अपनी मांगों से अवगत कराने कैंट में आयोजित सीएम के कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रही थी जैसे ही इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को मिली वैसे ही त्तकाल पुलिस की टीम टाउन हॉल पहुँच गईं जहा इस दौरान सीएम से मिलने जा रही आशा उषाओ को टाउन हॉल में रोक दिया गया जिसके बाद कार्यकर्ताओ के द्वारा नारेबाजी करते हुए गेट के बाहर निकलने की कोशिश की जाने लगी लेकिन मौके पर तैनात पुलिस ने कार्यकताओं को बाहर न आने से रोकने के लिए मेन गेट में तालाबंदी कर दी गईं,
हालांकि तेज आंधी तूफ़ान के चलते सीएम का कार्यक्रम निरस्त हो गया,
वही आशा कार्यकताओं की प्रदेश महासचिव पूजा कनॉजिया ने कहा की वह लगातार अपनी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 36 दिनों से हड़ताल पर बैठी है लेकिन उसके बावजूद भी शासन प्रशासन उनकी मांगों पर धयान नही दे रहा है,वही आज जबलपुर में लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आ रहे थे जिन्हें अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराना था लेकिन प्रशासन के द्वारा उन्हें कैद कर दिया गया,एक तरफ मुख्यमंत्री अपने आपको बहनों का भाई कहते हुए बहनों को एक हजार रु दे रहे है दूसरी तरफ 16 साल से आशा उषा बहने महज 2 हजार रु प्रतिमाह में काम कर रही है,मुख्य मंत्री को आशा उषा सहयोगियों की परेशानी नही दिखाई दे रही है।


