November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को जब दबोचा और जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से देशी पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की गई है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि चरगवां थाना अंतर्गत रहने वाले अमित झारिया पिता धनीराम झारिया को मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की गई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अब यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। आरोपी के पास से पिस्टल कहां से लेकर आया था और संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में वह किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment