November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : हनुमानताल थाना क्षेत्र में चल रही वाहन चैकिंग को देखकर भागने लगा तलाशी लेने पर 2 किलो 500 ग्राम गांजा पकड़ा

हनुमानताल थाना क्षेत्र में चल रही वाहन चैकिंग में लगे पुलिस कर्मियों को देखकर बाइक सवार भागने लगा। जिसका पीछा कर जब पुलिस ने आरोपी को दबोचा तो बाइक की टंकी में बंधे हुए थैले में दो किलो पांच सौ ग्राम गांजा रखे हुए मिला। बताया जा रहा है कि गांजा प्रदेश के बाहर से सप्लाई किया जा रहा है। अरोपी युवक से पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि देर रात मंडी मदार टेकरी गेट नम्बर 2 में वाहन चैकिंग दौरान एक युवक पुलिस चैकिंग देखकर अपनी बाइक मोड़ कर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर विकास उर्फ विक्की चौरसिया 27 वर्ष निवासी नर्मदा नगर गोहलपुर को दबोच लिया। जिसकी बाइक क्रमांक एमपी 20 एमवाय 8949 की टंकी के ऊपर एक थैला मिला। जिसकी तलाशी लेने पर 2 किलो 500 ग्राम गंजा पाया गया। पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी पर कार्रवाई की।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment