35.2 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चारधाम यात्रा आज से शुरू

उत्तरकाशी, 22 अप्रैल | आज से उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। अक्षय तृतीया पर सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित मां यमुना और मां गंगा को समर्पित धामों यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। इस बार प्रकृति ने दोनों धामों का श्रृंगार बर्फ से किया हुआ है। गंगोत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीया के अवसर पर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुल रहे हैं। शुक्रवार को मां गंगा की भोग मूर्ति डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना हुई थी।

आज अक्षय तृतीय पर दोपहर 12 बजर 35 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद मां यमुना के धाम यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते समय कर्क लग्न अभिजित मुहूर्त रहेगा। शुक्रवार को मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुनोत्री को रवाना हुई।

अन्य ख़बरें

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

Newsdesk

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading