24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में भूस्खलन, 11 लोगों की मौत और 23 लापता

काठमांडू, 11 जुलाई | नेपाल में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते मयागदी जिले में 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 23 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। काठमांडू पोस्ट ने नगरपालिका अधिकारी के हवाले से बताया, “मारंग से 10 और थाडखानी से एक शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा रिख, कल्लेनी, रामचे, नामरूक और कामड़ी से 11 लोग, मलिक ग्रामीण नगर पालिका -7 के 8 और ताकाम से लापता हुए 3 लोगों को ढूंढने के प्रयास जारी हैं।”

जिला पुलिस प्रमुख डीएसपी किरण कुंवर ने कहा कि निचले इलाके में मौसम की स्थिति में सुधार के बाद एक बचाव हेलीकॉप्टर भी राहत सामग्री के साथ स्थल की ओर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा है।

बता दें कि इस जिले में हुए भूस्खलन में लगभग 43 घर दब गए हैं।

संपत्ति के कुल नुकसान का अभी तक पता नहीं चला है।

नगरपालिका अधिकारी ने कहा कि 400 से अधिक प्रभावित लोगों ने तक्म, मारंग और घण्टीवांग के सामुदायिक भवन और स्कूलों में शरण ली हुई है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की, बताया- उज्बेक के समृद्ध इतिहास का सम्मान

Newsdesk

एच-1बी ग्रेस पीरियड खत्म करने के प्रस्ताव की समीक्षा पूरी, भारतीय परिवारों पर पड़ सकता है असर

Newsdesk

‘कृष्ण चेतना’ विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading