November 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जिम में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पंजाबी बीट पर किया डांस, वीडियो वायरल

मुंबई, 24 अप्रैल | पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये कपल पंजाबी सिंगर शुभ के गाने ‘एलिवेटेड’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर जिम में अपने पति विराट संग डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया।

वीडियो में विराट ब्लैक टी-शर्ट के साथ ग्रे पैंट और बेसबॉल कैप में नजर आ रहे हैं। वहीं, अनुष्का रिप्ड जींस के साथ प्रिंटेड शर्ट में नजर आ रही हैं। वीडियो में आखिर में एक्ट्रेस विराट से टकरा जाती है, जिसके चलते क्रिकेटर के मुंह से आह निकलता है।

‘रब ने बना दी जोड़ी’ की एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- डांस पे चांस।

बता दें कि डांस पे चांस उनकी पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का गाना है। इसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती दिखेंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी जारी नहीं की गई है।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment