28.3 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार भाजपा अध्यक्ष का नीतीश पर तंज, कहा, ‘बिचौलिया’ बनकर दूसरे राज्यों में घूम रहे

पटना, 24 अप्रैल | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां एक ओर विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास में लगे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में भी बहुत काम है और वे ‘बिचौलिया’ बनकर दूसरे राज्यों में घूम रहे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कहा कि दूल्हा का पता ही नहीं और बाराती और सहबाला बिचौलिया बन कर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी धर्म के आधाार पर आरक्षण समाप्त किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए चौधरी ने कहा कि अल्पसंख्यक के नाम पर जो लोग आरक्षण ले रहे हैं वह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण समाप्त कर दिया गया है, तेलंगना में भी इसकी घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि संविधान में धर्म के नाम पर आारक्षण का कोई प्रावधान नहीं है।

नीतीश के विपक्षी दलों के एकजुट करने की कोशिश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में भी काफी काम है। शराब माफिया घूम रहे हैं और सरकार सो रही है। बालू माफिया से अधिकारी पीट रहे हैं और मुख्यमंत्री जेट प्लेन पर सवार होकर दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पास जाकर बिचौलिए का काम करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और बिहार के नेता हैं। आपका सम्मान हो या नहीं हो, लेकिन बिहारियों का सम्मान तो बचाकर रखिए।

बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता चौधरी ने नीतीश कुमार को ‘मेमोरी लॉस’ मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि अब उन्हें आधी बात तो याद ही नहीं रहती।

अन्य ख़बरें

मिजोरम ने सीमा पार नशीले पदार्थों के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज की

Newsdesk

उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा’, गृह मंत्री अमित शाह ने ‘टीएमसी के गुंडों’ को दी चेतावनी

Newsdesk

अरुणाचल: सेना की ‘स्पीयरहेड डिवीजन’ सीमावर्ती घाटियों में स्वच्छता अभियान का कर रही नेतृत्व

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading