29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भीड़ ने पीट पीटकर ली कुत्ते की जान

नई दिल्ली, 24 अप्रैल | दिल्ली पुलिस ने करोल बाग में लोगों के एक समूह द्वारा एक कुत्ते को लाठियों से पीट-पीट कर मार डाले जाने का वीडियो वायरल होने पर मामला दर्ज किया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित हो रहा है, इसमें 8-10 व्यक्तियों के एक समूह को लाठियां लिए हुए दिखाया गया है, इसमें दो से तीन लोग कुत्ते को बेरहमी से तब तक पीटते दिख रहे हैं, जब तक कि वह मर नहीं गया।

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक मासूम कुत्ते को बेरहमी से लाठियों से पीटा गया और मार डाला गया। इस वीडियो को देखकर मेरा दिल टूट गया। क्या आप बता सकते हैं कि इस स्थिति में कौन इंसान है और कौन जानवर।? इन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

पुलिस के अनुसार, एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, मामले की जांच और आरोपी व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment