25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के रेस्टोरेंट में बनाया डोसा, वीडियो वायरल

मैसूर (कर्नाटक), 26 अप्रैल | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को मैसूर के मशहूर रेस्तरां में डोसा बनाने में हाथ आजमाया। उन्होंने होटल में स्वादिष्ट डोसा भी खाया और बच्चों के साथ बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

कांग्रेस ने ट्वीट किया, आज सुबह, प्रियंका गांधी वाड्रा को मैसूर के सबसे प्रसिद्ध प्रतीकों में से एक का दौरा करने का अवसर मिला: ‘मयलारी रेस्तरां’, जो अपने यूनिक डोसा के लिए प्रसिद्ध है।

कांग्रेस ने कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद डोसा बनाने में भी हाथ आजमाया। उन्हें रेस्तरां का डोसा काफी पसंद आया। अपनी यात्रा के दौरान, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ बच्चों के साथ बातचीत करने के लिए भी समय निकाला।

प्रियंका ने मीडिया को बताया कि होटल की इडली और मसाला डोसा बहुत अच्छे हैं। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला उनके साथ थे।

कांग्रेस के लिए प्रचार करने के लिए प्रियंका कर्नाटक में है। 1978 के चुनावों में रायबरेली में हारने के बाद इंदिरा गांधी ने उपचुनाव के दौरान चिकमंगलूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। प्रियंका वाड्रा जिले के ऐतिहासिक रंभापुरी मठ और श्रृंगेरी मठ भी जाएंगी। वह एन आर पुरा तालुक के बालेहोनूर शहर में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।

अन्य ख़बरें

दिग्विजय दिवस : स्वामी विवेकानंद के शब्द आज भी दुनिया में गूंजते हैं, पीएम मोदी समेत मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

Newsdesk

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे

Newsdesk

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading