27.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

झारखंड के पलामू में पेड़ पर लटका मिला भाजपा नेता का शव, हत्या का संदेह, विरोध में रोड जाम

रांची, 27 अप्रैल | पलामू जिले के मनातू ब्लॉक निवासी भाजपा नेता प्रमोद सिंह का शव गुरुवार सुबह पेड़ पर फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। वे बुधवार शाम पांच बजे घर से निकले थे और उसके बाद से ही लापता थे। आशंका जतायी जा रही है कि जमीन विवाद में उनकी हत्या की गयी है। प्रमोद पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे।

प्रमोद सिंह के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सेमरी- मनातू मुख्य पथ जाम कर दिया गया है। हत्या और सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पांकी के भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, लेस्लीगंज के एसडीपीओ आलोक टूटी और मनातू थाना प्रभारी आलोक दुबे मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

परिजनों ने मनातू थाना प्रभारी पर भी लापरवाही के आरोप लगाये हैं। उनका कहना है कि रात में प्रमोद सिंह के घर नहीं लौटने पर उन्होंने थाने में जाकर इसकी सूचना दी थी पर पुलिस ने उन्हें डांट-फटकार कर वापस भेज दिया। अगर उसी समय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो प्रमोद सिंह की जान बच सकती थी। घटना के बाबत पांकी के विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि प्रमोद सिंह की हत्या से पार्टी को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हम इस घटना की निंदा करते हैं और पुलिस से आग्रह है कि जल्द मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करे।

अन्य ख़बरें

स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Newsdesk

दिल्ली के पीतमपुरा में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Newsdesk

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

Leave a Comment