27.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली: आठवीं के छात्र को स्कूल के पास पीट-पीटकर मार डाला

नई दिल्ली, 28 अप्रैल | एक चौंकाने वाली घटना में, दिल्ली के बदरपुर इलाके में नगर निगम के एक सरकारी स्कूल के पास आठवीं कक्षा के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार देर शाम की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस कंट्रोल रूम को रात 8:20 बजे एक कॉल मिली, जिसमें एक महिला ने दावा किया कि दो लड़कों ने एक बच्चे की पिटाई की, जो एक स्कूली छात्र भी है और उसे स्कूल के पास एक नाले में फेंक दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस को करीब 12-13 साल के एक लड़के का शव उसके स्कूल यूनिफॉर्म में नाले में मिला।

अधिकारी ने कहा, मृतक की पहचान बिलासपुर कैंप, मोलरबंद गांव निवासी सौरभ (12) के रूप में हुई है। वह एमसीडी स्कूल, ताजपुर पहाड़ी में आठवीं कक्षा का छात्र था।

शव की जांच करने पर पुलिस को सिर पर चोट के कई निशान मिले, जो किसी कुंद वस्तु से किए गए लग रहे थे।

अधिकारी ने कहा, स्कूल बैग और शरीर के पास खून से सने चार से पांच पत्थरों (ईंटों) की मौजूदगी से पता चलता है कि इन पत्थरों का इस्तेमाल अपराध में किया गया था।

अधिकारी ने कहा, हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। दक्षिण पूर्व जिले की अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूतों को अपने कब्जे में ले लिया।

मृतक के शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, पुलिस टीमें इस जघन्य अपराध के हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही हैं।

अन्य ख़बरें

स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Newsdesk

दिल्ली के पीतमपुरा में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Newsdesk

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

Leave a Comment