31.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
खेल

लारा के सामने आत्मविश्वास नहीं था, उनका फुटवर्क शानदार था : अफरीदी

Shahid Afridi

लाहौर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)| पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि उन्हें वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के सामने गेंदबाजी करने में कठनाई होती थी क्योंकि उनका फुटवर्क शानदार था। अफरीदी ने विज्डन से कहा, “यह ब्रायन लारा हैं, मैंने उन्हें कुछ बार आउट किया है लेकिन जब भी मैं उनको गेंदबाजी करता था तो मेरे दिमाग में अधिकतर यही चलता था कि वह मुझे अगली गेंद पर छक्का मार देंगे। उनका मुझ पर काफी प्रभाव रहा। मैं उनके सामने कभी आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी नहीं कर पाया।”

अफरीदी ने कहा, “वह विश्व स्तर के बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने अपने सामने मुथैया मुरलीधरन जैसे महान स्पिनरों को परेशान किया। स्पिनरों के खिलाफ उनका फुटवर्क शानदार था। वह जिस तरह से महान गेंदबाजों को खेलते थे, वो देखना शानदार था। वह बेहतरीन क्लास के धनी थे।”

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने ओसीए प्रमुख और सदस्यों से मुलाकात की

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026: ऋषभ पंत ने की भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाने की अपील, बोले- हमें उनके साथ खड़ा होना है

Newsdesk

ब्रायडन कार्स मामले की जांच बंद, ऑलराउंडर के खिलाफ कोई चार्ज नहीं लगेगा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading