23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई प्रमुख पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पहलवानों को दिल्ली पुलिस मुहैया कराएगी सुरक्षा

नई दिल्ली, 29 अप्रैल | भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाले एक नाबालिग समेत सात पहलवानों को दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया कराएगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हम पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराएंगे और जल्द ही उनके बयान दर्ज कराएंगे।

शनिवार को सिंह के खिलाफ दर्ज दो एफआईआर में से एक की कॉपी पहलवानों को सौंपी गई, जो यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि हालांकि, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज अन्य प्राथमिकी की प्रति पहलवानों को नहीं दी गई है, इसे पीड़ित परिवार को सौंप दिया जाएगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे जल्द ही पीड़ितों के बयान दर्ज करेंगे।

महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में पुलिस ने शुक्रवार शाम को डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading