22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कोरोना मामलों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर राहुल ने शाह को घेरा

Congress President Rahul Gandhi. (File Photo)

नई दल्ली, 13 जुलाई | देश में कोरोना मामलों की संख्या नौ लाख के आंकड़े को छूने वाली है, ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को इस महामारी को संभालने के तरीकों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने ट्विटर पर एक ग्राफ साझा किया, जिसमें पूरी दुनिया में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी का आंकड़ा दिया हुआ है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि देश कोरोन के प्रतिदिन के आंकड़ों में काफी बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने इस ग्राफ के साथ संलग्न अपने ट्वीट में कहा, “कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में?”

राहुल ने यह बयान गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना को लेकर दिए बयान के एक दिन बाद दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश कोरोना वायरस से लड़ाई में अच्छी स्थिति में हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को कोरोना के एक दिवसीय आंकड़ों में अबतक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते 24 घंटें में कोरोना के 28,701 मामले सामने आए और 500 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना के मामले 8,78,254 हो गए और कुल मौतों की संख्या 23,174 तक पहुंच गई है।

अन्य ख़बरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- बैंक की लापरवाही से ठगी हुई तो पीड़ित को पूरा मुआवजा देना होगा

Newsdesk

जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

Newsdesk

आई-पैक छापेमारी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के खिलाफ सीबीआई जांच की ईडी की मांग पर सुरक्षित रखा फैसला

Newsdesk

Leave a Comment