November 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जाह्न्वी कपूर, राजकुमार राव ने ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की शूटिंग की पूरी

मुंबई, 1 मई | जाह्न्वी कपूर और राजकुमार राव ने अपनी अपकमिंग क्रिकेट ड्रामा फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की शूटिंग पूरी कर ली है। धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के खत्म होने की खबर साझा की। फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा की गई, जिस पर इट्स ए रैप लिखा हुआ है।

फोटो पर कैप्शन दिया था: ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की शूटिंग खत्म। अंतिम पारी के लिए तैयार, हम आपको जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमाघरों में देखेंगे!

यह दूसरी बार होगा जब राजकुमार और जाह्न्वी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों को इससे पहले ‘रूही’ में देखा गया था।

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ शरण शर्मा द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ के साथ अपने निर्देशन की शुरूआत की थी।

अन्य ख़बरें

आयुष्मान खुराना को मिली धमकी भरी ऑडियो क्लिप, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपए

Newsdesk

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

Leave a Comment