November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : माढोताल पुलिस ने एक बमबाज को गिरफ्तार किया, वह वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था

जबलपुर : माढोताल पुलिस ने एक बमबाज को गिरफ्तार किया, वह वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था,

जबलपुर की माढोताल पुलिस ने एक बमबाज को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था। थाना प्रभारी रीना पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को घेरा बंदी कर दबोच लिया। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि माढोताल स्थित ग्रीन सिटी में गोलू उपाध्याय जिंदा बम लेकर घूम रहा है और अगर पुलिस ने उसे समय रहते नहीं दबोचा तो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने तत्काल ही मौके पर जाकर दबिश दी तो गोलू हाथ में बम लिए घूम रहा था पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आरोपी को दबोच लिया और बम को निष्क्रिय किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गये आरोपी गोलू के ऊपर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं वही उसके माता-पिता के द्वारा भी लगातार परेशान किए जाने की शिकायत माढोताल पुलिस में की गई थी, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment