31.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
खेल

पुजारा को गेंदबाजी करते समय ड्रिफ्ट के बारे में पता चलता है : शमी

Hamilton: India’s Mohammed Shami in action during the Day-2 of a practice match ahead of the first Test against New Zealand at the Seddon Park in Hamilton, New Zealand on Feb 15, 2020. (Photo: Surjeet Yadav)

नई दिल्ली, 21 अप्रैल | कोरोना वायरस के कारण आज अन्य लोगों की ही तरह खिलाड़ी भी घरों में बंद हैं और ऐसे में सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे से बात कर रहे हैं। बंगाल के बल्लेबाज मनोज तिवारी और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी इंस्टाग्राम पर बात की और शमी ने इस बातचीत में टेस्ट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की तारीफ की। शमी ने कहा कि पुजारा को गेंदबाजी करने से गेंदबाज को पता चलता है कि गेंद कितनी ड्रिफ्ट कर रही है।

शमी ने कहा, “नेट्स सेशन में पुजारा मुझे सबसे अच्छे से खेलते हैं। वह बेहद समर्पित खिलाड़ी हैं। उन्हें आउट होना पसंद नहीं है। जब भी वह बल्लेबाजी करते हैं तब गेंदबाज को पता चलता है कि आप गेंद को ऑफ स्टम्प के बाहर कितना ड्रिफ्ट करा रहे हो।”

शमी भारतीय टीम टीम के मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं तो वहीं पुजारा टेस्ट टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ कहे जाते हैं।

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने ओसीए प्रमुख और सदस्यों से मुलाकात की

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026: ऋषभ पंत ने की भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाने की अपील, बोले- हमें उनके साथ खड़ा होना है

Newsdesk

ब्रायडन कार्स मामले की जांच बंद, ऑलराउंडर के खिलाफ कोई चार्ज नहीं लगेगा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading