September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

वाप्कोस के पूर्व सीएमडी व उनके बेटे गिरफ्तार, 38 करोड़ रुपये जब्त

नई दिल्ली, 3 मई | केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बुधवार को वापकोस के पूर्व सीएमडी राजिंदर कुमार गुप्ता और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी और तलाशी अभियान के दौरान जांच एजेंसी ने 38.38 करोड़ रुपये बरामद किए।

अब तक की कुल बरामदगी में से 20 करोड़ रुपये नकद मंगलवार को जब्त किए गए।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, सोनीपत और गाजियाबाद के 19 स्थानों पर आरोपी के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में तलाशी ली गई थी।

रिटायरमेंट के बाद गुप्ता ने दिल्ली में एक कंसल्टेंसी फर्म खोली। आरोपियों की कथित अचल संपत्तियों में फ्लैट, व्यावसायिक संपत्तियां और दिल्ली, गुरुग्राम, पंचकुला, सोनीपत और चंडीगढ़ में एक फार्महाउस शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading