22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

टोरिनो को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंचा इंटर मिलान

MILAN, July 14, 2020 (Xinhua) — FC Inter’s Lautaro Martinez (2nd R) celebrates his goal with teammates during an Italian Serie A football match between FC Inter and Torino in Milan, Italy, July 13, 2020. (Photo by Alberto Lingria/Xinhua)

रोम, 14 जुलाई | इटालियन क्लब एसी मिलान ने सेरी-ए लीग में अपना अजेयक्रम जारी रखते हुए टोरिनो को 3-1 से हराकर लीग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, टोरिनो के लिए आंद्रिया बेलोटी ने 17वें मिनट में गोलकीपर समीर हैंडानोविच की गलती का फायदा उठाकर गोल दाग दिया और टोरिनो ने इस बढ़त को हाफ टाइम तक कायम रखा।

हाफ टाइम के बाद एश्ले यंग ने 48वें मिनट में गोल करके इंटर मिलान को बराबरी पर ला दिया और फिर डिएगो गोडिन ने 51वें मिनट में गोल करके मिलान को आगे कर दिया। इसके बाद लौटरो मार्टिनेज ने 61वें मिनट में मिलान का तीसरा गोल करके उसके टोरिनो पर 3-1 की जीत दिला दी।

इस जीत से इंटर मिलान की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और उसके 68 अंक हो गए हैं। लाजियो के भी 68 अंक हैं लेकिन वह गोल अंतर में मिलान से पीछे है।

अन्य ख़बरें

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, लाबुशेन बाहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading