26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीराष्ट्रीयव्यापारशिक्षा

बायजू को बड़ी राहत! ईडी की तलाशी में फेमा के उल्लंघन के नहीं मिले सबूत

नई दिल्ली 08 मई,। बायजू के परिसरों में हालिया तलाशी के बाद शुरुआती जांच में अब तक एडटेक कंपनी द्वारा विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन की बात सामने नहीं आई है। सूत्रों ने ये जानकारी दी है। सूत्रों ने संकेत दिया कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बेंगलुरु में बायजू के परिसरों में की गई तलाशी और एकत्र की गई सामग्री में अभी तक कोई फेमा उल्लंघन का पता नहीं चला है।
जांच अभी भी एक प्रारंभिक चरण में है और सूत्रों के अनुसार, बायजू ने जांच में सहयोग किया और ईडी को सभी आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए। ईडी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बायजू की जांच जारी है और हम चल रही जांच पर टिप्पणी नहीं कर सकते।
ईडी ने पहले विदेशी मुद्रा के कथित उल्लंघन के संबंध में बेंगलुरु में बायजू के तीन परिसरों में तलाशी ली थी। ईडी ने एक ट्वीट में कहा था कि उन्होंने अपनी तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा एकत्र किए हैं। फेमा के पहलू से तलाशी में यह भी पता चला है कि कंपनी को 2011 से 2023 की अवधि के दौरान (लगभग) 28,000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ।
इसके अलावा, कंपनी ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के नाम पर इसी अवधि के दौरान विभिन्न देशों में लगभग 9,754 करोड़ रुपये भी भेजे हैं। बायजू के एक प्रवक्ता ने कहा था कि ईडी का दौरा फेमा के तहत एक नियमित जांच से संबंधित था और बायजू द्वारा फेमा के तहत कोई उल्लंघन नहीं किया गया है।
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा था, हम अधिकारियों के साथ पूरी तरह से पारदर्शी रहे हैं और उनके द्वारा मांगी गई सभी जानकारी उन्हें दी है। हमें अपने संचालन की अखंडता में पूरा विश्वास है, और हम अनुपालन और नैतिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
एडटेक फर्म ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी कि उन्हें सभी आवश्यक जानकारी दी जाए। कंपनी ने कहा, हमें विश्वास है कि इस मामले को समय पर और संतोषजनक तरीके से सुलझा लिया जाएगा। हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि बायजू में हमेशा की तरह काम चल रहा है।

अन्य ख़बरें

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

विश्व ओजोन दिवस पर नेताओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा- ओजोन परत बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading