July 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘अभय 2’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेंगे चंकी पांडे

Free Photo: Chunky Pandey.

मुंबई, 17 जुलाई | अभिनेता चंकी पांडे वेब सीरीज ‘अभय’ के दूसरे सीजन के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसमें वह एक विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक रोमांचक किरदार है और यह मेरा डिजिटल डेब्यू भी है। मैंने इस तरह के किसी भी किरदार को पहले कभी नहीं निभाया है। मेरा किरदार दिखने में सामान्य है, लेकिन बात जब इसकी खूनी प्रवृत्ति की भूख को शांत करने की आती है तो यह असामान्य हो जाता है। इसका लुक भ्रामक हो सकता है।”

‘अभय 2’ में कुणाल खेमू और राम कपूर और चंकी जैसे कलाकार हैं, जो अपराध की सबसे क्रूर कहानियों को सामने पेश करने के लिए तैयार हैं।

अभिनेता ने आगे कहा, “एक बेहतर क्राइम सीरीज को पेश करने की दिशा में पूरी कास्ट और क्रू ने शानदार काम किया है। यह निश्चित रूप से आप में सिहरन पैदा करेगी।”

इस आठ एपिसोड के सीरीज में कुणाल खेमू एक इंवेस्टिगेटिव अफसर की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपराध की घटना को अपराधियों के ²ष्टिकोण से सोचकर हल करते हैं। केन घोष द्वारा निर्देशित इस शो को जी5 पर 14 अगस्त से प्रसारित किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ-जाह्नवी कपूर और लक्ष्य की फिल्म लग जा गले कब होगी रिलीज?

Newsdesk

नरगिस फाखरी का तेलुगू डेब्यू, नेनु रेडी के कोनचम कोनचम गाने से मचाया धमाल

Newsdesk

जना नायकन ने दो दिन में वल्र्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading