38.6 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

ग्रुप-डी के उम्मीदवारों ने विरोध रैली की अनुमति के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया

कोलकाता, 11 मई | पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूलों में ग्रुप-डी श्रेणी में गैर-शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों ने गुरुवार को विरोध रैली की अनुमति के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने कार्ट से सीएम ममता बनर्जी के आवास के पास कालीघाट तक एक विरोध रैली का नेतृत्व करने की अनुमति मांगी है। विरोध रैली 17 मई दोपहर को साहिद मीनार से शुरू होकर मुख्यमंत्री आवास के पास कालीघाट पर समाप्त होनी है। प्रदर्शनकारियों ने रैली के लिए पुलिस से अनुमति मांगी थी। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर रैली को अनुमति देने से मना कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा की एकल-न्यायाधीश पीठ का दरवाजा खटखटाया।

न्यायमूर्ति मंथा ने याचिका को स्वीकार कर लिया है और मामले को 15 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। हाल ही में, जस्टिस मंथा ने विरोध रैलियों और बैठकों की अनुमति देने के बारे में राज्य प्रशासन की अनिच्छा पर सवाल उठाया है।

न्यायमूर्ति मंथा ने यह भी कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि हर बार किसी समूह या व्यक्तियों को कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है क्योंकि पुलिस ने उन्हें अनुमति नहीं दी है।

अन्य ख़बरें

ओमान तट के पास जहाज पर हमले की भारत ने की निंदा, 21 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, तीन अब भी लापता

Newsdesk

जब ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से काम होता है तो कोई निर्णय कठिन नहीं होता : पीएम मोदी

Newsdesk

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर फर्जी मुकदमा रामचंद्र दास के कहने पर किया: आशुतोष ब्रह्मचारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading