25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कोझिकोड ट्रेन आगजनी मामले में आरोपी शाहरुख सैफी जाकिर नाइक से है प्रेरित : एनआईए

नई दिल्ली, 11 मई | केरल के कोझिकोड में ट्रेन में आग लगने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को कहा कि आरोपी शाहरुख सैफी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक से प्रेरित था। एनआईए ने इस मामले में जांच के हिस्से के रूप में दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में दस स्थानों पर तलाशी ली। अरोपी शाहीन बाग का रहने वाला है। एक अधिकारी के मुताबिक, आज सुबह टीम द्वारा तलाशी में शाहरुख सैफी के अलावा अन्य संदिग्धों की संपत्ति भी शामिल है।

सैफी को आगजनी के आरोप में 6 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उन पर अल्लेप्पी कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के डी1 कोच में आग लगाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना में एक बच्चे और दो अन्य की दर्दनाक मौत हो गई थी।

शुरुआत में इस मामले के संबंध में केरल के कोझिकोड रेलवे पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था। वहीं 17 अप्रैल को एनआईए ने जांच का जिम्मा संभाला।

अब तक, एनआईए की जांच से पता चला है कि सैफी जाकिर नाइक, पाकिस्तान स्थित तारिक जमील, इसरार अहमद और तैमूर अहमद सहित विभिन्न कट्टरपंथी इस्लामी प्रचारकों का अनुयायी था।

गुरुवार को की गई छापेमारी में अन्य दस्तावेजों के साथ मोबाइल फोन, लैपटॉप और हार्ड डिस्क सहित कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading