33.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : 32 साल के नितिन पटेल को सात लोगों ने पहले घेरा और फिर फरसा, बका हथियार से हत्या कर दी

जबलपुर : 32 साल के नितिन पटेल को सात लोगों ने पहले घेरा और फिर फरसा, बका हथियार से हत्या कर दी महज चंद रुपए के लेनदेन में सात लोगों ने मिलकर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी, घटना गोटेगांव थाना के राखी गांव की है जहां 32 साल के नितिन पटेल को सात लोगों ने पहले घेरा और फिर फरसा, बका से तब तक मारा जब तक कि वह गिर नही गया। घटना की जानकारी जैसे ही नितिन के बड़े भाई को लगी तो वह मौके पर पहुंचा जिसे देखकर आरोपी फरार हों गए। गंभीर रूप से घायल नितिन को परिवार वाले मेडिकल कालेज पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात कि यह घटना बुधवार देर रात की है।

 

जानकारी के मुताबिक मृतक नितिन प्राइवेट काम किया करता था। बुधवार की देर रात नितिन अपने घर नरसिंहपुर से गांव राखी आया था। मृतक नितिन का गांव में ही रहने वाले इंद्रपाल से करीब 2 से 3 हजार रुपए का लेनदेन था जिसको लेकर पहले भी इंद्रपाल ने धमकी दी थी। बुधवार की देर रात नितिन ने जैसे ही इंद्रपाल और उसके साथियों को देखा तो छिप गया, इसके बाद इंद्रपाल, कमलेश, हरपाल, भगवान गोपाल, धिल्लू और बड़कू ने उसे पकड़ लिया, और फरसा, बका से हमला कर दिया।

 

नितिन की चीख सुनकर उसके बड़े भाई कुंजबिहारी ने जब शोर मचाया तो सभी आरोपी उसे वही छोड़कर फरार हों गए। वारदात में गंभीर रूप से घायल हुए नितिन को परिवार वाले पहले गोटेगांव और फिर मेडिकल कालेज पहुंचे जहां डाक्टरों ने जांच के उपरांत नितिन को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अभी भी सभी सातो आरोपी फरार है। मेडिकल कालेज पुलिस चौकी ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंपकर घटना की जानकारी गोटेगांव थाना पुलिस को भेज दी है।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading