November 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जवान की वजह से टली फुकरे 3 की रिलीज, विक्की की फिल्म में भी हुआ बदलाव

शाहरुख खान की जवान इन दिनों चर्चा में बनी हुई थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव होने वाला है। अब शनिवार को फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया, जिसके बाद बॉलीवुड के साल 2023 के कैलेंडर में फेरबदल हुआ है। एक ओर फुकरे 3 की रिलीज टल गई तो विक्की कौशल और सारा अली खान की अनटाइटल्ड फिल्म को जवान की पुरानी रिलीज डेट मिली है। शाहरुख के जवान की नई रिलीज डेट की पुष्टि करने के बाद फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने विक्की और सारा की अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज को लेकर जानकारी दी। उन्होंने सारा और विक्की की तस्वीर ट्वीट करते हुए बताया कि इस अनटाइटल्ड फिल्म के नाम की घोषणा 16 मई को अभिनेता के जन्मदिन पर होगी। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित फिल्म अब 2 जून को जवान की पुरानी रिलीज डेट पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा फुकरे 3 पर को लेकर अपडेट साझा करते हुए तरण ने लिखा, फुकरे 3 अब नई तारीख पर रिलीज होगी। फिल्म जो जन्माष्टमी के दौरान 7 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, वो अब 24 नवंबर 2023 को रिलीज होगी। मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। फिल्म में ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह और वरुण शर्मा शामिल हैं, वहीं अली फजल इसका हिस्सा नहीं होंगे। हाल ही में अली ने एक बयान जारी कर फ्रेंचाइजी से बाहर निकलने की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि मिर्जापुर 3 के चलते वह फुकरे 3 का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। साथ ही उन्होंने आगे फिल्म का हिस्सा बनने की ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था, मैं भविष्य में किसी मोड़ पर वापस आऊंगा, शायद आपकी अपेक्षा से पहले। जफर आप लोगों का मनोरंजन करने के लिए एक छोटे से चक्कर के बाद वापस आ जाएगा। फुकरे 3 के निर्माता 7 सितंबर को जवान के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत नहीं चाहते हैं और ऐसे में उन्होंने रिलीज टाल दी है। ऐसे ही 2 जून को सारा और विक्की की फिल्म भी अब जवान से नहीं टकराएगी। रिपोर्ट के अनुसार, जवान के वीएफएक्स पर काम करने के लिए अभी और वक्त की जरूरत है इसलिए रिलीज आगे बढ़ाई गई है। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख, नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा शामिल हैं। शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। विक्की मानुषी छिल्लर के साथ द ग्रेट इंडियन फैमिली और सैम बहादुर में दिखाई देंगे। इसके अलावा सारा ऐ वतन मेरे वतन और मर्डर मुबारक का हिस्सा हैं।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment