22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : लेडी एलगिन अस्पताल में प्रसूति को सुरक्षित बनाने को लेकर ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की जारही

रानी दुर्गावती लेडी एलगिन महिला चिकित्सालय में प्रसूति को सुरक्षित और सामान्य प्रसूति बनाने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा नेशनल मिडवाइफरी ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना देशभर में की जा रही है, जिसमें रानी दुर्गावती लेडी एलगिन चिकित्सालय का नाम भी शामिल है। जबलपुर में आज इस ट्रेनिंग सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि देश में ज्यादातर संख्या में सिजेरियन प्रसूति होती है जिसमें बच्चे की मां और नवजात दोनों की ही जीवन को खतरा रहता है, जिसको लेकर केंद्र सरकार द्वारा देशभर में नेशनल मिडवाइफरी ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ किया जा रहा है इस ट्रेनिंग सेंटर के लिए जबलपुर का लेडी एल्गिन अस्पताल भी चुना गया था। जिसका आज विधिवत शुभारंभ किया गया। 18 महीने के इस ट्रेनिंग शेड्यूल में प्रसूति विशेषज्ञों को नई तकनीक के आधार पर सुरक्षित प्रसूति करवाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके बाद इन्हें इनके तय कार्य क्षेत्र में पदस्थापना की जाएगी।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading