25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पूर्व विधायक मुगदर लेकर सड़कों पर निकले

कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है जिसके बाद कांग्रेस के नेता जश्न में डूबे हुए है। जबलपुर में आज पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी कार्यकर्ताओं के साथ मुगदर लेकर सड़कों पर निकले और जय बजरंगबली के जयकारे लगाए। पूर्व विधायक ने कर्नाटक जीत को बजरंगबली का आशीर्वाद बताया है।

पाटन विधानसभा के पूर्व कांग्रेसी विधायक नीलेश अवस्थी पाटन में कार्यकर्ताओं के साथ निकले और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी ने कहा कि आज कर्नाटक में जो जीत मिली है उसके लिए वहां के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो भारत यात्रा की थी ये उसी का फल है कि कांग्रेस को शानदार जीत मिली है।

पाटन विधानसभा के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी ने कहा कि आज हनुमान जी का दिन है, शनिवार का दिन है, आज हनुमानजी ने भी बता दिया कि वह प्यार के साथ, सत्य के साथ है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment