24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

एक अजनबी से लिफ्ट मांगकर टाइम पर सेट पर पहुंचे बिग बी

मुंबई, 15 मई | मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शूटिंग पर लेट होने के चलते एक अजनबी से लिफ्ट ली, जिसे उन्होंने प्यार से अपना ‘राइड बडी’ कहा। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक शख्स के साथ हार्ले डेविडसन बाइक पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, इस राइड के लिए शुक्रिया दोस्त, मैं तुम्हें नहीं जानता हूं, लेकिन तुमने मुझे सेट पर समय पर पहुंचने में मदद की, तुमने इस उलझन भरे ट्रैफिक जाम में यह काम इतनी तेजी से किया, येलो टीशर्ट, शॉर्ट्स और कैप वाले ओनर को थैंक्यू।

फिल्म फ्रंट की बात करें तो, अमिताभ ‘प्रोजेक्ट के’ में दिखाई देंगे, जिसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण भी हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है।

वह रिभु दासगुप्ता की कोर्ट रूम ड्रामा ‘सेक्शन 84’ में भी नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

Leave a Comment