25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सीबीआई ने पत्रकार पर दर्ज किया केस

नई दिल्ली, 17 मई | केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी पर केस दर्ज किया है। उन पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान सहित अन्य देशों के साथ साझा करने का आरोप है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया, रघुवंशी संवेदनशील सूचनाओं के अवैध संग्रह में शामिल थे। उन्होंने डीआरडीओ रक्षा परियोजनाओं और उनकी प्रगति का सूक्ष्म विवरण एकत्र किया और इसे अन्य देशों व उनकी खुफिया एजेंसियों के साथ साझा किया।

सीबीआई ने डीआरडीओ से शिकायत प्राप्त करने के बाद मामला दर्ज किया।

सीबीआई ने इस सिलसिले में दिल्ली-एनसीआर और जयपुर समेत 12 ठिकानों पर आरोपियों और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी भी की।

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से संवेदनशील जानकारी वाले कुछ दस्तावेज बरामद किए गए। मामले की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading