जबलपुर : गौरीघाट क्षेत्र में सट्टे के अड्डे पर पुलिस की दबिश, पुलिस ने 15 सटोरियों को किया गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन शिकंजा अपराधियों पर चलाया जा रहा है इसी कड़ी में गौरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा नगर में नितिन गडरिया के अवैध सट्टे के कारोबार पुलिस ने दबिश दी जहां 15 सटोरिए पुलिस को सट्टा खेलते हुए पुलिस को रंगे हाथ मिले जिनका पुलिस ने नर्मदा नगर से थाने तक जुलूस निकाला जहां बताया जा रहा है कि नितिन गडरिया लंबे समय से अपने घर के पास बनी हुई डेयरी से अवैध सट्टे का कारोबार चलता है जिस पर पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए 15 सटोरियों को मौके से पकड़ा है वही मुख्य आरोपी नितिन गडरिया फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है वहीं नितिन गडरिया के भाई को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹23000 नगद 12 मोबाइल फोन और लाखों का हिसाब किताब सट्टे का जप्त किया है |


