22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चीन मोदी की फर्जी स्ट्रांगमैन छवि पर हमला कर रहा : राहुल

Rahul Gandhi. (File Photo)

नई दिल्ली, 20 जुलाई | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आने के लिए एक ‘फर्जी’ स्ट्रांगमैन की छवि गढ़ी और अब उनकी सबसे बड़ी ताकत ही “भारत की सबसे बड़ी कमजोरी” है। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी प्रधानमंत्री की 56 इंच छवि वाले विचार पर हमला कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने श्रंखला के अपने दूसरे वीडियो को अटैच करते हुए एक ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री ने सत्ता में आने के लिए एक फर्जी स्ट्रांगमैन की छवि तैयार की। यह उनकी सबसे बड़ी ताकत थी और अब यह भारत की सबसे बड़ी कमजोरी है।”

राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ सीमा का कोई मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा, “मुझे चिंता इस बात की है कि चीनी आज हमारे क्षेत्र में बैठे हुए हैं। चीनी अपनी रणनीति के बारे में सोचे बिना कुछ भी नहीं करते हैं। अपने दिमाग में उन्होंने एक दुनिया का नक्शा बनाया है और वे उस दुनिया को आकार देने की कोशिश कर रहे हैं। जो वे कर रहे हैं वही इसका पैमाना है, ग्वादर क्या है और वन बेल्ट एंड वन रोड क्या है। यह इस धरती का पुनर्गठन है। इसलिए यदि आप चीनियों के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ये बातें समझनी होंगी।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि अब वे (चीनी) रणनीतिक स्तर अपनी स्थिति में सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं, चाहे वह गलवान हो, डेमचोक हो या पैंगोंग झील हो।

उन्होंने आगे कहा, “बात उनकी स्थिति को लेकर है। वे हमारे राजमार्गों से परेशान हैं, वे हमारे राजमार्गों को निर्थक बना रहे हैं। यदि वे बड़े पैमाने पर सोच रहे हैं तो वे कश्मीर में पाकिस्तान के साथ कुछ करना चाहते हैं।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “इसलिए यह सिर्फ सीमा का कोई मुद्दा नहीं है। यह प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने के लिए गढ़ा गया सीमा का एक मुद्दा है और वे बहुत खास तरीके से दबाव बनाने की सोच रहे हैं।”

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चीनी दरअसल मोदी की छवि पर हमला कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “वे जानते हैं कि मोदी को एक प्रभावी राजनेता बने रहने के लिए, एक राजनीतिज्ञ के रूप में सर्वाइव करने के लिए अपने 56 इंच वाले विचार की रक्षा करनी होगी।”

राहुल गांधी ने कहा, “अब सवाल यह है कि मोदी इस पर कैसे प्रतिक्रिया देंगे? क्या वह चुनौती लेंगे और कहेंगे कि मैं प्रधानमंत्री हूं और मुझे अपनी छवि की परवाह नहीं है मैं तुम्हारा सामना करूंगा। या वे उसके आगे झुक जाएंगे?”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे चिंता है कि चीनी आज हमारे क्षेत्र में बैठे हुए हैं और प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि वे हमारे क्षेत्र में नहीं हैं।”

इससे पहले भी राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपना पहला वीडियो जारी कर सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाया था। उन्होंने लद्दाख में चीन के साथ हुए संघर्ष पर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला था।

राहुल गांधी ने इसके पहले जो वीडियो जारी किया था उसमें उन्होंने समझाया था कि चीन ने हमारी भूमि में घुसपैठ करने के लिए इस समय का चयन क्यों किया।

अन्य ख़बरें

सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर की दवाओं के 93 फीसदी तक घटाए दाम, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

Newsdesk

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- बैंक की लापरवाही से ठगी हुई तो पीड़ित को पूरा मुआवजा देना होगा

Newsdesk

जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

Newsdesk

Leave a Comment