September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मेरठ में पुलिसवालों को चप्पलों से पीट रहे क्रिकेटरों का वीडियो वायरल

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 18 मई | उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो रणजी क्रिकेट खिलाड़ियों को कथित तौर पर पीटने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने के कुछ दिनों बाद इस घटना ने एक नया मोड़ ले लिया है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें क्रिकेटर पुलिसकर्मियों को चप्पलों से पीटते नजर आ रहे हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र के अंचल अधिकारी अरविंद चौरसिया ने बताया कि नए वीडियो के आधार पर एक नई रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है।

उन्होंने कहा, अधिकारियों को नए सबूतों की जांच करने और निर्णय लेने दें।

शामली जिले के क्रिकेटर प्रशांत चौधरी और उनके साथी क्रिकेटर विनीत पंवार रणजी खिलाड़ी बताए जाते हैं और भामाशाह पार्क में अभ्यास करते हैं। वे पार्क के पास रहते भी हैं।

पुलिस वाहन को गलत तरीके से पार्क करने को लेकर दोनों खिलाड़ियों की रविवार शाम सीनियर सब इंस्पेक्टर (एसआई) वरुण शर्मा और एसआई जितेंद्र से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी मारपीट में बदल गई और बाद में खिलाड़ियों की शिकायत पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

नए वीडियो में दिख रहा है कि खिलाड़ियों ने भी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ल ऑफिसर ने मामले में एक अतिरिक्त रिपोर्ट सौंपी।

अन्य ख़बरें

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading