जबलपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिला योजना समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव के द्वार जिले के अहम मुद्दों को लेकर शहर के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा की गई,वही जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में हो रही समस्याओ से मंत्री भार्गव को अवगत कराया,जहाँ समस्याओ के निराकरण को लेकर चर्चा कर आगामी रणनीति ईस दौरान बनाई गई,वही पेय जल योजना,सडको के निर्माण,पीएम आवास योजना जैसी मूलभूत योजनाओं को लेकर कार्य योजना बनाई गई,वही बैठक में मौजूद कांग्रेस विधायकों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को भी प्रभारी मंत्री के सामने रखा जहा प्रभारी मंत्री ने विधायको और जनप्रतिनिधियों की बातों को सुनते हुए उनके क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया है
वही शराब माफियाओं के द्वारा सिंडिकेट बनाए जाने पर प्रभारी मंत्री ने कहा की जो भी दुकान संचालक mrp रेट से अधिक दामो में शराब विक्रय करेगा उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा साथ ही कलेक्टर को भी निर्देश दिए गए है की अधिक दामो पर शराब बेचने पर दुकान संचालकों के लाइसेंस निरस्त कर कानूनी कार्यवाही की जाए।
वही कांग्रेस की किसान कर्ज माफी पर प्रभारी मंत्री ने कहा की किसानो की किसी प्रकार की कर्ज माफी कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में नही हुई है,सिर्फ सोसाइटी के माध्यम से किसानों को ऋण मुक्ति का प्रमाणपत्र दे दिया गया,और उसका पैसा न तो किसी समिति न ही सोसाइटियों में आज तक पहुँचा जिसके चलते कई किसान डिफॉल्टर श्रेणी में आ गए,कांग्रेस उसी ऋण माफी प्रमाणपत्रों को दिखा कर किसानों का कर्ज माफ करने की बात कह रही है।


