30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

गुरुग्राम : ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, तीन गाड़ियां जलीं

गुरुग्राम, 23 मई | गुरुग्राम के सेक्टर-15 पार्ट-2 में सोमवार देर रात एक ट्रांसफॉर्मर में आग लगने तीन वाहन जल गए, लेकिन गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीनों वाहन ट्रांसफॉर्मर के पास ही पार्क किए गए थे। इसलिए वे आग की चपेट में आ गए। आगजनी के बाद लोगों ने अग्निशमन दल को सूचित किया और फायरब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। हालांकि तब तक तीनों गाड़ियां जल चुकी थी। इनमें से टाटा सफारी पूरी तरह खाक हो गई, जबकि होंडा सिटी और हुंडई आई-20 आंशिक रूप से जली है।

अधिकारियों ने बताया कि हमें आग बुझाने के लिए दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि इस घटना में टाटा सफारी पूरी तरह खाक हो गई है और उसके पीछे की ओर खड़े दो वाहनों का कुछ हिस्सा आग की चपेट में आया है।

अन्य ख़बरें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

Newsdesk

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

Newsdesk

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading