32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

इंदौर में विवादित पर्चे बांटने के मामले में खंगाले जाएंगे सीसीटीवी फुटेज

इंदौर, 25 मई | सांप्रदायिक मामलों में संवेदनशील मध्यप्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में विवादित पर्चे बांटने वालों की तलाश के लिए संबंधित क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने की तैयारी है। इन पचरें में आरएसएस और बजरंग दल को निशाना बनाते हुए मुस्लिम लड़कियों से भगवा लव ट्रैप में न फंसने की अपील की गई थी। यह मामला तब सामने आया जब एक महिला हिंदू संगठन के सदस्य मंगलवार की रात रावजी बाजार थाने पहुंची थी। इन पचरें में आरएसएस और बजरंग दल को काफिर बताया गया था और मुस्लिम महिलाओं को आगाह भी किया गया है कि आरएसएस और बजरंग दल से बचकर रहें।

राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि विवादित पर्चे बांटने का मामला सामने आया है और 153 के तहत प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस को संबंधित इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के आदेश दिए गए हैं, जिन लोगों ने आपत्तिजनक पर्चे फेंककर भ्रम और भय का माहौल बनाने की कोशिश की है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading