23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

शहीदी दिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर मेडिकल ब्लड बैंक की टीम ने 22 यूनिट रक्त किया संग्रहण

जबलपुर :। हर साल की तरह इस साल भी 23 मई को प्रेम, सेवा एवं शांति के पुंज, मानव अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षशील महान शख्शियत साहिब श्री गुरु अरजन देव जी का शहीदी दिवस गुरु ग्रंथ साहिब जी की रहनुमाई में गुरुद्वारा तंबू साहिब वेस्ट लैंड खमरिया में बड़े प्रेम एवं श्रद्धा से मनाया गया। जिसमें गुरवाणी कीर्तन सत्संग के साथ गुरु के लंगर की भी सेवा की गई। इस समागम में लगभग 2000 धर्म प्रेमियों ने हिस्सा लिया। भाई सतनाम सिंह हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा रांझी और भाई बलजीत सिंह हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार गोरखपुर ने मनोहर गुरबाणी कीर्तन एवं भाई गुरमीत सिंह कनाडा वालों ने लेक्चर द्वारा संगतों को भाव विभोर कर दिया।
इस सत्संग समारोह में रक्त दान शिविर का आयोजन दिशा वेलफेयर सोसायटी के द्वारा किया गया। इसमें लोगों ने बड़ी संख्या में स्वेच्छा से रक्तदान गुरु अर्जन देव जी का स्मरण कर किया। इस दौरान मेडिकल ब्लड बैंक की टीम ने 22 यूनिट रक्त संग्रहण किया। इस मौके पर साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इसके लिए श्री गुरु सिंघ सभा वेस्ट लैंड खमरिया जे एस नारंग, जोगा सिंह, सुरजीत सिंह अरोरा, कुलविंदर सिंह लाम्बा, पूर्व पार्षद अमर सिंह सांघा, इंदर पाल सिंह साहनी के अलावा महापौर जगत बहादुर अन्नू, तविंदर गुजराल, सरबजीत सिंह नारंग, अजय घोष, मोहित दुबे, जतिन गिरिधर आदि मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading