29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

ओयो होटल में शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने लगाया फंदा

गाजियाबाद, 29 मई | गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित ओयो होटल में बीती रात दो शव मिले हैं। युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी और युवक ने फंदे पर लटक कर सुसाइड किया था। प्रेमिका को मारने के बाद प्रेमी ने वीडियो कॉल कर प्रेमिका के भाई को उसकी लाश दिखाई और बताया कि तेरी बहन को मार दिया है। उसके बाद उसने फोन बंद कर लिया। सूचना मिलने पर करीब 150 छोटे-बड़े होटल की तलाशी और ढूंढने के बाद पुलिस दोनों तक पहुंची। मामले के मुताबिक शादीशुदा प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने वाला ब्वॉयफ्रेंड उससे शादी करना चाहता था। लेकिन गांव की रिश्तेदारी होने की वजह से दोनों शादी नहीं कर पाए। प्रेमिका की शादी कहीं और हो जाने पर अब वो मिलने से मना कर रही थी। यही बात व्वॉयफ्रेंड को नागवार गुजरी। उसने प्रेमिका को होटल में बुलाकर पहले उसकी हत्या की। फिर खुद जान दे दी। मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद स्थित ओयो होटल के कमरा नंबर-201 में रविवार रात एक प्रेमी युगल की लाश मिली। इनकी पहचान मधु (22 वर्ष) निवासी हापुड़ और हिमांशु (21 साल) निवासी मेरठ के रूप में हुई। मधु की लाश बेड पर पड़ी थी और हिमांशु की लाश पंखे से फंदे के सहारे लटकी हुई थी। हिमांशु मेरठ के एक कॉलेज से आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस जांच में पता चला है कि मधु की शादी करीब दो साल पहले रिंकू नामक युवक से हुई थी। ये रिश्ता भी मृतक हिमांशु की मां ने कराया था। शादी के करीब 6 महीने बाद ही रिंकू की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद हिमांशु और मधु की प्रेम कहानी शुरू हुई। दोनों अक्सर मिलते-जुलते रहे। फैमिली को ये बात पता चली तो हिमांशु और मधु ने एक-दूसरे से शादी करने की हामी भर दी। लेकिन परिजनों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। उसकी वजह ये थी कि हिमांशु, मधु के गांव का भांजा लगता था। आपस में रिश्तेदारियांहोने की वजह से परिजनों ने रिश्ते की हामी नहीं भरी। आखिरकार 3 मार्च 2023 को मधु की दूसरी शादी मोदीनगर में मंगल विहार निवासी मोहित से हो गई।

दूसरी शादी होने के बाद मधु ने हिमांशु से दूरियां बनानी शुरू कर दी। इसे लेकर दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। पुलिस मान रही है कि किसी बहाने से हिमांशु ने रविवार को मधु को होटल में बुलाया और वहां फिर से इसी बात को लेकर कोई विवाद हुआ होगा। इसके बाद हिमांशु ने मधु की चुन्नी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

मधु की हत्या करने के बाद हिमांशु ने उसके भाई दीपक कुमार को दोपहर में तकरीबन 12 बजे वीडियो कॉल की। हिमांशु ने दीपक से कहा कि मैंने तेरी बहन की हत्या कर दी है। वीडियो कॉल पर ही उसने मधु की लाश उसके भाई को दिखाई। ये देख दीपक डर गया और फिर हिमांशु का फोन भी स्विच ऑफ हो गया। दीपक भाग-दौड़कर दोपहर में 2 बजे मोदीनगर थाने पर पहुंचा। पुलिसवालों को पूरा वाकया बताया। दिक्कत ये थी कि दीपक को होटल का नाम मालूम नहीं था। इधर, संडे होने की वजह से हिमांशु और मधु के मोबाइल की लोकेशन मिलने में भी देरी हो रही थी, क्योंकि टेलीकॉम कंपनियों में संडे की छुट्टी होती है। ऐसे में पुलिस ने मुरादनगर से मोदीनगर तक के करीब 150 होटल खंगाले।

आखिरकार देर शाम पुलिस कादराबाद गांव स्थित ओयो होटल में पहुंची। यहां का एंट्री रजिस्टर चेक किया तो हिमांशु और मधु के नाम दर्ज पाए गए। पुलिस कमरे में पहुंची तो वो लॉक मिला। दरवाजा तोड़कर खुलवाया गया तो अंदर दोनों की लाश बरामद हुई। एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने भी कमरे की छानबीन की है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Murder then suicide in Oyo Hotel, lover hanged himself by strangulation of married girlfriend.Murder then suicide in Oyo Hotel, lover hanged himself by strangulation of married girlfriend.Murder then suicide in Oyo Hotel, lover hanged himself by strangulation of married girlfriend.Murder then suicide in Oyo Hotel, lover hanged himself by strangulation of married girlfriend.Murder then suicide in Oyo Hotel, lover hanged himself by strangulation of married girlfriend.

 

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment