September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

हरिद्वार में बस खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

हरिद्वार, 31 मई | हरिद्वार में निर्जला एकादशी के दिन सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि बस रुपैदिहा से हरिद्वार की ओर आ रही थी और चंडी घाट पुल के पास खाई में गिर गई। बस में करीब 34 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

हरिद्वार सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि चंडी चौकी हरिद्वार के नजदीक रोडवेज की बस खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला। मौके पर सीएफओ अभिनव त्यागी व सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, एसओ श्यामपुर, एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद है।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading