37.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

सामंथा रुथ प्रभु फिल्म चेन्नई स्टोरी से भरेंगी हॉलीवुड की उड़ान

सामंथा रुथ प्रभु दक्षिण भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपना एक खास मुकाम हासिल किया है। वह न सिर्फ साउथ, बल्कि बॉलीवुड के दर्शकों के बीच भी लोकप्रिय हैं। बहरहाल अब जो खबर आ रही है, उससे उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, सामंथा हॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने को तैयार हैं। वह इसे लेकर उत्साहित हैं। उनकी पहली विदेशी फिल्म और इससे जुड़ीं कई जानकारियां सामने आई हैं। काफी समय पहले खबरें आई थीं कि सामंथा हॉलीवुड का रुख करने वाली हैं। अब खबर है कि वह चेन्नई स्टोरी से हॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं। सामंथा आजकल सर्बिया में वरुण धवन के साथ सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। इसका शूट खत्म करते ही वह चेन्नई स्टोरी की शूटिंग शुरू कर देंगी। इस फिल्म का निर्देशन बाफ्टा में नामांकन पा चुके जाने-माने निर्देशक फिलिप जॉन कर रहे हैं। फिल्म में सामंथा के साथ भारतीय मूल के इंग्लिश एक्टर विवेक कालरा नजर आएंगे। वह इसमें एक दक्षिण एशियाई वेल्शमैन का किरदार निभाएंगे। फिल्म में उन्हीं की कहानी बताई जाएगी, जो अपने पिता को खोजने के लिए चेन्नई का सफर करता है। वह एक जासूस (सामंथा) से मदद मांगता है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें सामंथा और विवेक की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म पूर्वी और पश्चिमी संस्कृतियों का जश्न मनाएगी और इन्हें एकजुट करेगी। प्यार की कलियां कहीं भी खिल सकती है, फिल्म में यह देखने को मिलेगा। सामंथा फिल्म में एक ऐसी तमिल महिला की भूमिका में होंगी, जो खुद की डिटेक्टिव एजेंसी चलाती है। फिल्म में सामंथा का किरदार एक गरम दिमाग वाली स्वतंत्र महिला का है। यह फिल्म 2004 में आए लोकप्रिय उपन्यास अरेंजमेंट्स ऑफ लव पर आधारित है। इस उपन्यास के लेखक टी.एन. मुरारी हैं। फिल्म की शूटिंग चेन्नई और ब्रिटेन में होगी। फिल्म अंग्रेजी और तमिल में रिलीज होगी। फिलिप जॉन को ब्रिटिश सीरीज बीइंग ह्यूमन में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए बाफ्टा अवार्ड्स में नामांकन मिल चुका है। उन्हें टीवी सीरीज डाउनटन एबी से खासी लोकप्रियता मिली थी। फिलिप आउटलैंडर, मर्फी लॉ और वेडिंग बेल्स जैसी चर्चित टीवी सीरीज के निर्देशक रह चुके हैं। सामंथा पिछली बार फिल्म शाकुंतलम में दिखीं, जिसमें उनके काम को सराहा गया। वह अब पैन इंडिया फिल्म कुशी में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विजय देवरकोंडा हैं। वह दिनेश विजन की एक हॉरर कॉमेडी फिल्म का हिस्सा भी हैं। सामंथा ने अनुष्का शर्मा के साथ भी एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। यह एक महिला केंद्रित फिल्म होगी। इसके अलावा वह वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्हें पहली बार वरुण का साथ मिला है।

अन्य ख़बरें

मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी’, अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर

Newsdesk

बिना किसी बड़े चेहरे के इस मराठी फिल्म ने की थी 25 गुना ज्यादा कमाई, तोड़े दिए थे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड

Newsdesk

रिलीज हुआ पैट्रियट का ट्रेलर, ममूटी और मोहनलाल को देखकर खुश हुए फैंस; दिए ऐसे रिएक्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading