September 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन और हितकारिणी डेंटल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक रैली का आयोजन किया गया।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन और हितकारिणी डेंटल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मालवीय चौक से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण करती हुई फुहारा क्षेत्र में पहुंची, जहां पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने तंबाकू से होने वाले नुकसान के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर मौजूद डेंटिस्टस् का कहना था कि आज देश भर में तंबाकू के चलते कैंसर की बीमारी से लोग ग्रसित हो रहे हैं, तंबाकू से होने वाले नुकसान को आमजन तक पहुंचाने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से डेंटल एसोसिएशन द्वारा कई वर्षों से जागरूकता रैली का आयोजन किया जाता है, जो आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर भी आयोजित की जा रही है। रैली में शामिल लोगों ने मार्ग में मौजूद लोगों को पंपलेट भी बांटे और बैनर और स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है।

अन्य ख़बरें

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल

Newsdesk

बरगी बांध में 96.46% जलभराव, 13 गेट खुले; नर्मदा में 4012 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा

Newsdesk

थैलेसीमिया व सिकलसेल पीड़ितों की मदद के लिए किया रक्तदान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading