28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पुरुलिया में दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस हादसे का शिकार होते होते बची

कोलकाता, 7 जून | दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में संतालडीह स्टेशन के पास हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। ट्रेन एक मानव-रेलवे क्रॉसिंग पर पटरियों पर फंसे डीजल से लदे एक ट्रैक्टर को छूती हुई निकल गई। घटना मंगलवार शाम की है। राजधानी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने ट्रैक्टर को दूर से देखा और उसने तुरंत ट्रेन की स्पीड कम कर दी। हालांकि, इंजन के पीछे दो डिब्बे ट्रैक्टर को छूते हुए निकल गए। ट्रेन बाल बाल बच गई।

इसके बाद ट्रेन करीब 45 मिनट लेट हो गई। मंडल रेल प्रबंधक (आद्रा मंडल) मनीष कुमार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, रेलवे सूत्रों ने कहा कि फाटक के चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

ट्रेन नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही थी। चूंकि संतालडीह स्टेशन निर्धारित स्टॉप नहीं था, इसलिए ट्रेन तेज गति में थी। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। अगर उसने ट्रैक्टर नहीं देखा होता और स्पीड कम नहीं की होती, तो ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन त्रासदी के ठीक चार दिन बाद एक और बड़ा हादसा हो सकता था।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

लोकतंत्र की शक्ति जनभागीदारी, समानता और स्वतंत्रता में निहितः अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading